दिल्ली के पार्क होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शनिवार सुबह होटल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह 11 बजे मिली थी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग में फंसे 9 लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोपहर बाद नौ में से सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दीपक यादव अतिरिक्त डीसीपी नई दिल्ली ने बताया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और बेहद मामूली थी। कुछ मेहमान धुएं की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।