फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पत्नी का पैसा हड़पने के लिए पुलिस को दी लूट की झूठी शिकायत, दो लाख रुपये समेत गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 10:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी अक्सर पैसे को लेकर झगड़ा करते थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने फर्जी सूचना देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में झूठी शिकायत देने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार पूर्व इलाके में पत्नी के पैसे हड़पने के लिए एक शख्स ने लूटपाट की झूठी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 29 जून को पश्चिम विहार पूर्व थाना पुलिस को रमन भोला ने लूटपाट की शिकायत की। उसने दो बदमाशों पर दो लाख रुपये लूटने की बात कही।

रमन ने बताया कि वह यूनियन बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। घर के पास खड़ी कार से पानी की बोतल निकालने लगा। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उनसे एक पता पूछा। अचानक किसी ने उसे पीछे से धक्का दिया। धक्का लगने से वह गिर कर बेहोश हो गया। जब होश आया तो उनके बैग से पैसे गायब थे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने लूटपाट के बारे में नहीं बताया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन उसमें भी पुलिस को कोई बदमाश नहीं दिखा। पुलिस ने रमन की पत्नी प्रीति व मोहल्ले वाले से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि रमन को कोरोना महामारी के दौरान भारी नुकसान हुआ है और वह कर्ज में है। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और घर में ट्यूशन भी पढ़ाती हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी अक्सर पैसे को लेकर झगड़ा करते हैं। शक गहराने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने फर्जी सूचना देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसने बताया कि वह अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए डिलीवरी एजेंट का काम करता था। कोरोना महामारी के दौरान उसे भारी नुकसान हुआ और वह कर्ज में डूब गया। उसे पता चला कि उनकी पत्नी ने एक प्लाट खरीदने के लिए करीब आठ लाख रुपये बचाए हैं। उसने अपना कर्ज चुकाने के लिए उसके पैसे हड़पने का फैसला किया। इसके लिए पूरी साजिश रची। पुलिस ने कार में छुपाए गए दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें