कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में जमानत याचिका दायर की गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत जमानत याचिका की सुनवाई के बाद सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अदालत ने सीबीआई को सिसोदिया की जमानत पर लिखित जवाब दाखिल करने के लिए 24 मार्च तक का समय दिया है।
कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने केस दर्ज किए हुए हैं।