फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषणः सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ती देख बिफरे दिल्ली के मंत्री, दिए जुर्माने के आदेश

Sun, 04 Nov 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान हुसैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन शुक्रवार देर रात 12 से दो बजे के बीच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ गाजीपुर लैंडफिल के आसपास यूपी बॉर्डर का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ डीपीसीसी व परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रैप के तहत उठाए गए कदमों का जायजा लिया। एमसीडी के वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर चालान काटे गए। उधर, मंत्री ने नियमित तौर पर बॉर्डर इलाके की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इमरान हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्रक चालकों से भी सवाल-जवाब किया। वहीं, परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों की आरसी, बिल, प्रदूषण सर्टिफिकेट, डीएल आदि कागजात की जांच की। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर कई वाहनों के चालान काटे गए।  

एमसीडी को कारण बताओ नोटिस जारी
दूसरी तरफ, गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कचरा डंप करने के लिए जा रहे एमसीडी के ट्रकों की जांच की गई। इसमें से कई ट्रकों पर कचरे का कवर नहीं किया गया था। कई चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह एमसीडी से पता करें कि इस तरह के वाहनों को कैसे ठेके पर लिया गया। इसके लिए एमसीडी को डीपीसीसी कारण बताओ नोटिस जारी करे। 10 वाहनों की लिस्ट भी परिवहन विभाग ने डीपीसीसी को सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें