फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के होटल में दिल्ली के इंजीनियर की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 27 Sep 2019 05:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाले इंजीनियर की संदिग्ध हालात में थाईलैंड के होटल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई। 22 अगस्त को होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय अचानक सौरभ की तबीयत बिगड़ी, तो दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


36 घंटे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल ने परिवार को 18 लाख का बिल थमा दिया। परिजनों ने सौरभ के एक दोस्त पर साजिश रचकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इंसाफ पाने के लिए परिवार गृह मंत्रालय, पीएमओ और विदेश मंत्रालय के चक्कर काट रहा है। दिल्ली पुलिस ने थाईलैंड का मामला होने की बात कर जांच करने से इंकार कर दिया है।

सौरभ परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहता था। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर था। इसके परिवार में पिता महिपाल के अलावा दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है, दूसरी अविवाहित है। अविवाहित बहन की शादी 21 नवंबर को होनी है, जबकि 28 नवंबर को सौरभ की शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन


महिपाल ने बताया कि 21 अगस्त को बेटा दोस्तों के साथ घूमने थाईलैंड गया था। 22 अगस्त को उसकी फोन पर भी बात हुई थी। उसी दिन स्विमिंग पूल में नहाते समय अचानक सौरभ की तबीयत बिगड़ी, तो दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल का बिल ज्यादा था, इसलिए परिवार को थाईलैंड जाना पड़ा। वहां 18 लाख रुपये का बिल चुकाने के बाद परिवार किसी तरह शव लेकर 27 अगस्त को दिल्ली पहुंचा।

बाद में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का आरोप है कि थाईलैंड में वहां की पुलिस ने उनसे सहयोग नहीं किया। उन्हें होटल की सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई गई। परिवार दिल्ली पहुंचा और उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। परिवार का आरोप था कि सौरभ ने अपने एक दोस्त को कुछ रुपये उधार दिए थे। उस दोस्त पर ही परिवार ने साजिश के तहत थाईलैंड ले जाकर सौरभ की हत्या करने का आरोप लगाया। इधर दिल्ली पुलिस ने यहां का मामला न होने की बात कर जांच करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें