सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके पंजाब का गैंगस्टर और खालिस्तानी संगठन से जुड़ा चेहरा था। सुक्खा की हत्या का बदला लेने के लिए अर्शदीप किसी भी सूरत में पंजाब के मशहूर सिंगर एनी मंगत की हत्या करवाना चाहता है। इसके लिए शूटरों ने बठिंडा स्थित पंजाबी सिंगर के घर की रेकी कर ली थी।
गैंगस्टर से खालिस्तानी आतंकी बने अर्शदीप डल्ला आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाब की मशहूर सिंगर एली मंगत की हत्या करवाना चाहता था। उसे लगता था कि सुक्खा की कनाड़ा में जब लारेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ ने हत्या की है उस समय एनी मंगत ने इन दोनों का साथ दिया था।
विज्ञापन
अर्शदीप किसी भी सूरत में एनी मंगत की हत्या करवाना चाहता है। दूसरी तरफ कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आने पर बदमाश नवदीप उर्फ छत्ता की जान बच गई थी। भारत और कनाडा तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके की सितंबर महीने हत्या कर दी गई थी।
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। हमलावरों ने नौ गोलियां सुक्खा के सिर में मारी थी। इससे पहले 18 जून को कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाड़ा के तनावपूर्ण रिश्ते चल रहे हैं।
विज्ञापन
सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके पंजाब का गैंगस्टर और खालिस्तानी संगठन से जुड़ा चेहरा था। सुक्खा पंजाब के मोगा में दूनिके गांव का रहने वाला था। सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा 2017 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। सुक्खा पर पंजाब में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली के 18 मामले दर्ज हैं।
पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी संदीप नग्गल की हत्या का आरोप भी उस पर है। सुक्खा आतंकी अर्शदीप डल्ला का बेहद करीबी था। फिलहाल वो बंबिहा गैंग में शामिल होकर कनाडा से जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। बंबिहा गैंग गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई का विरोधी गैंग है।
कर ली थी मंगत की रेकी
गिरफ्तार शूटर राजप्रीत और विरेंद्र ने खुलासा किया है कि उनको अर्शदीप उर्फ डल्ला की ओर से पंजाब के मशहूर सिंगर एनी मंगत की हत्या का आदेश मिला था। इसके लिए इन लोगों ने बठिंडा स्थित उसके घर की रेकी कर ली थी। अक्तूबर में उस पर हमला का प्रयास किया गया था, लेकिन उस दिन वह घर मौजूद नहीं था। दूसरी तरफ कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आने पर बदमाश नवदीप उर्फ छत्ता बच गया था। दोंनों शूटरों ने मुक्तसर कोर्ट में ही हत्या की साजिश रची गई थी।
सीमा पार से आए हैं हैंडग्रेनेड: स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार शूटरों के कब्जे से बरामद हैंडग्रेनेड देखने में चाइनीज लग रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये पाकिस्तान होकर भारत लाए गए हैं। आरोपी इनका इस्तेमाल अपने बचाव में करते थे। अगर ये किसी वारदात के दौरान घिर जाते हुए ये हैंडग्रेनेड का इस्तेमाल कर फरार होते।
अमित के पास हवाला से आ रहा था पैसा
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला अमित भाटी अपराधिक प्रवृति का है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है। वह कुछ समय पहले उत्तराखंड की जेल में बंद था। यहां पर पंजाब के बदमाश व अर्शदीप डल्ला खास शूटर से जान-पहचान हुई। इस बदमाश ने अमित भाटी की अर्शदीप से बात करवाई। इसके बाद अमित भाटी डल्ली के साथ हो गया। अर्शदीप अमित भाटी को हवाला के जरिए पैसे भेजता था। बदले में अमित भाटी अर्शदीप के गुर्गों को सहायता उपलब्ध कराता था।
दो शूटर समेत पांच को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनोद बडौला, इंस्पेक्टर यशपाल भाटी व इंस्पेक्टर अमित नारा की टीम ने मूठभेड़ के बाद पूर्वी दिल्ली से अर्शदीप डल्ला के दो शूटर गांव गिल, फिरोजपुर, पंजाब निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम (25) और बठिंडा, पंजाब निवासी विरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी (22) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन दोनों को दिल्ली-एनसीआर में पनाह देने वाले गौतमबुद्ध नगर के डेयरी स्कनर गांव निवासी सचिन भाटी, अर्पित धनकर और सुशील प्रधान को गिरफ्तार किया था।