फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Policy: 10 अगस्त को ईवी फोरम की मेजबानी करेगी दिल्ली सरकार, उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट जारी करेगा डीडीसी

Mon, 25 Jul 2022 05:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फोरम में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, डीडीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव-सह-आयुक्त आशीष कुंद्रा समेत कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी लागू होने के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 10 अगस्त को चौथे दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन फोरम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) और आरएमआई इंडिया के सहयोग से एनडीएमसी कंवेशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में ई-वाहनों की बिक्री के मामले में प्राप्त उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।  

विज्ञापन


2020 में स्थापित दिल्ली ईवी फोरम, रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने और दिल्ली की ईवी पॉलिसी को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए सरकारी एजेंसियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों, आरडब्ल्यूए समेत 200 से अधिक हितधारकों को एक साथ लाने की एक अनूठी पहल है। इस मौके पर दिल्ली को देश की ईवी राजधानी के रूप में पहचान दिलाने में अहम योगदान देने वालों को 15 श्रेणियों में स्विच दिल्ली ईवी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। साथ ही ईवी नीति के लागू होने के बाद के अनुभवों पर आधारित एक रिपोर्ट की भी प्रस्तुति दी जाएगी। फोरम में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, डीडीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव-सह-आयुक्त आशीष कुंद्रा समेत कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे। इस सबके बीच दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला बरकरार है। 2022 में हर महीने बिकने वाले नए वाहनों में करीब 10 फीसदी वाहन  इलेक्ट्रिक हैं।

विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के मामले में दिल्ली देश में अग्रणी है। इस मुकाम तक पहुंचने में विशेषज्ञों और उद्योग हितधारकों की अहम भूमिका है। ईवी नीति के लागू होने के बाद इसे आगे बढ़ाने में सभी हितधारकों की अहम भूमिका रही है। इस क्षेत्र में दिल्ली को अग्रणी स्थान पर पहुंचाने के लिए योगदान देने वालों को फोरम में सम्मानित किया जाएगा। डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में दिल्ली ईवी फोरम के मंच में 200 से अधिक हितधारक एक साथ आए। दिल्ली ईवी फोरम की स्थापना के बाद से द्विवार्षिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 

मार्च में सर्वाधिक 12.5 फीसदी बिक्री 
वर्ष 2022 में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री प्रतिमाह औसतन करीब 10 फीसदी रही। मार्च 2022 में यह आंकड़ा 12.5 फीसदी था।  2019-20 के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उस दौरान बिक्री होने वाले नए वाहनों में ई वाहनों की 1.2 फीसदी की हिस्सेदारी रही। 

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एक्शन प्लान से वाहन भरेंगे रफ्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की बुनियादी सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए सभी विभागों और एजेंसियों को एक मंच प्रदान किया जाएगा। वाहनों की चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग की सुविधा मुहैया करने के लिए विभागों, निगमों और एजेंसियों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने में इस मंच की अहम भूमिका होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं में और सुधार होने से ई वाहनों को नई रफ्तार मिलेगी। 10 अगस्त को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एक्शन प्लान को लांच किया जाएगा। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर करने के लिए इस दिशा में पहल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें