फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनआरएसी और सीएए का कोई असर नहीं होगा: राघव चड्ढा

Thu, 23 Jan 2020 06:47 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून व राष्ट्रीय नागरिक पंजी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा और यह चुनाव राज्य विषयों पर लड़ा जाएगा ।

विज्ञापन


राघव (31) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब वह चुनाव का सामना कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गये थे ।

विधानसभा चुनाव में सीएए और एनआरसी के असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि इस चुनाव में मुद्दे राज्य के ही होंगे। ये सभी मुद्दे राष्ट्रीय महत्व के हैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस करता हूं कि इसका दिल्ली चुनाव में कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन


आप प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से माहौल के ध्रुवीकरण का प्रयास कर सकती है। राघव ने कहा कि उनका मानना है कि दिल्ली के लोग बुद्धिमान हैं और भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार को समझेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में लोगों ने राष्ट्रीय मुद्दों को दरकिनार कर दिया था और राज्य से जुड़े मुद्दे पर ही ध्यान केंद्रित किया।

Trending Videos
विज्ञापन

आप नेता ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे के लिए आम चुनाव होते हैं और विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के मुद्दे ही होते हैं। झारखंड में भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दे के बारे में लोगों को बताया और पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने यही काम हरियाणा में किया और उन्हें बहुमत नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, सीवर प्रणाली और बस जैसे स्थानीय मुद्दों की चुनावों में प्रधानता होगी जो दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं। पिछले साल के लोकसभा चुनाव को एक बेहतर अनुभव बताते हुए राघव ने कहा कि इस चुनाव में उनकी हार रमेश बिधूड़ी से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें