मजबूती से लड़ा चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप के दर्जन भर प्रत्याशियों से संपर्क कर भाजपा ने 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। आप के सभी प्रत्याशी एकजुट हैं। एग्जिट पोल से निराश होने की जगह सभी प्रत्याशियों से कहा गया है कि उनने जिस मजबूती से सभी ने चुनाव लड़ा, उसी मजबूती से काउंटिंग की तैयारी करने की बात कही गई।
'शनिवार के बाद सारा खेल खत्म'
बैठक के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि शनिवार के बाद भाजपा का सारा खेल खत्म हो जाएगा। वहीं, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसमें सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी है। उम्मीदवारों से मिली रिपोर्ट से साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर निश्चित तौर से जीत हासिल करने जा रही है। करीब 7-8 सीटों पर कड़ी टक्कर दिख रही है। दिल्ली की जनता ने आप को अपनी सरकार बनाने के लिए जनाधार दिया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी। राय ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा एक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अंदर से उनकी हार की हताशा इस बात से जाहिर है कि उन्होंने कई उम्मीदवारों और विधायकों को पैसे लेकर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है।