वहीं, मुकेश शर्मा 1993, 1998, 2003, 2008 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतकर चार बार विधायक रह चुके हैं। 2013 व 2015 के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। वह इस बार भी दिल्ली के उत्तम नगर से कांग्रेस से मैदान में हैं। पटेल नगर सीट से कृष्णा तीरथ साल 1993,1998 और 2003 में तीन बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक बनीं। शीला दीक्षित सरकार में उन्हें मंत्री और दिल्ली विधानसभा स्पीकर की भी रही। 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनीं।
साल 2015 में कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस का हाथ झटक कर बीजेपी दामन थामा। मगर 2015 के विधानसभा चुनाव में वह हार गई। चार साल बाद उन्होंने घर वापसी कर कांग्रेस के टिकट 2020 पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार मिली। वहीं राज कुमार चौहान कांग्रेस से 1993, 1998 , 2003 और 2008 में दिल्ली विधानसभा में मंगोलपुरी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के लिए चुने जा चुके हैं। लेकिन 2013 और 2015 के चुनाव में आप नेता राखी बिड़ला से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले साल उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस बार भाजपा ने उन्हें मंगोलपुरी से अपना उम्मीदवार बनाया है।
विधानसभा में पहुंचने वाले सदस्यों का विवरण
उम्मीदवार विधानसभा सदस्य वर्ष
ब्रह्म सिंह तंवर 1993, 1998, 2013
हारुन यूसुफ 1993, 1998, 2003, 2008, 2013
जय किशन 1993, 2003, 2008, 2013
कृष्णा तीरथ 1993, 1998 और 2003
मुकेश शर्मा 1993, 1998, 2003, 2008
राजकुमार चौहान 1993, 1998, 2003, 2008