फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दो कारों के बीच फंसकर बुजुर्ग बाइक सवार की मौत, टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक ने पी रखी थी शराब

Thu, 16 May 2024 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीछे से आई फोर्ड एंडेवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद भी एंडेवर नहीं रुकी और लालबत्ती पर खड़ी बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी। इससे एयरबैग भी खुल गए। किशन की बाइक दोनों कारों के बीच बुरी तरह फंस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन में बुधवार सुबह दो कारों के बीच फंसकर बाइक सवार किशन लाल (65) की मौत हो गई। पीछे से आई फोर्ड एंडेवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद भी एंडेवर नहीं रुकी और लालबत्ती पर खड़ी बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी। इससे एयरबैग भी खुल गए। किशन की बाइक दोनों कारों के बीच बुरी तरह फंस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एंडेवर चालक की पहचान नांगलोई निवासी गौरव सोनी (27) के रूप में हुई है। उसके साथ दोस्त कुनाल कात्यान भी था। गौरव मॉडल टाउन एरिया में कैफे चलाता है। हादसे के समय दोनों ने शराब पी हुई थी।  पुलिस गौरव के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रेड लाइट पर खड़ी बीएमडब्ल्यू से भिड़ी
पुलिस के मुताबिक, किशन लाल परिवार के साथ तिगड़ी, खानपुर, दक्षिण दिल्ली में रहते थे। परिवार में बुजुर्ग मां, बेटी व अन्य सदस्य हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से राजा गार्डन आए थे। इस बीच रिंग रोड पर मेट्रो पिलर नंबर-181 के पास काले रंग की एंडेवर गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशन बाइक समेत गाड़ी के साथ घिसटते चले गए। आगे सफेद रंग की हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार लालबत्ती पर खड़ी थी।
विज्ञापन


एंडेवर ने बीएमडब्ल्यू को भी पीछे से टक्कर मार दी। किशन दोनों कारों के बीच पिस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीएमडब्ल्यू भी पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बीएमडब्ल्यू चालक किशन कुमार (34) रानी बाग रहकर डॉक्टर अर्चना धवन की गाड़ी चलाता है। हादसे के समय अर्चना भी गाड़ी में बैठी हुईं थीं। हादसे के कारण मौके पर भीषण जाम भी लग गया था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से हादसे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें