फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi State Icon : रिषभ पंत, श्वेता और नावेद का आह्वान... आओ करें मतदान, चुनाव आयोग ने 11 लोगों को बनाया आइकन

Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) की तरफ से क्रिकेटर रिषभ पंत, यश ढुल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनिका बत्रा, आरजे नावेद सहित 11 विशिष्ट लोगों को दिल्ली का राज्य आइकन बनाया गया है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) की तरफ से क्रिकेटर रिषभ पंत, यश ढुल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनिका बत्रा, आरजे नावेद सहित 11 विशिष्ट लोगों को दिल्ली का राज्य आइकन बनाया गया है। इनके जरिये सोशल मीडिया और पोस्टर पर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले संदेश दिल्ली की विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं। सीईओ के नेतृत्व में सभी जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा स्कूल, काॅलेज, प्रमुख बाजारों आदि जगहों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन


सीईओ कार्यालय ने इस बार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए खेल, कला व अन्य क्षेत्रों से संबंधित 11 विशिष्ट लोगों को राज्यस्तरीय आइकान बनाया है। राज्यस्तरीय आइकन की सूची में ऐसे विशिष्ट लोग शामिल किए गए हैं जिनसे युवा, महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर भी प्रेरणा लेकर मतदान करें। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से क्रिकेटर रिषभ पंत, यश ढुल, मोनिका बत्रा, कथक नृत्यांगना अलकनंदा दास गुप्ता, अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा, पैरा ओलंपियन नीरज यादव, अंकुर धामा, शरद कुमार, अनुज जैन, मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020 का खिताब जीत चुकीं शाइन सोनी और आरजे नावेद को राज्य आइकन बनाया गया है। यह सभी सोशल मीडिया समेत सभी अन्य साधनों से लोगों को मतदान के लिए आह्वान करते दिख रहे हैं।
स्कूलों में भरवाए जा रहे संकल्प पत्र

चुनावी प्रक्रिया में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्कूलों में छात्रों से संकल्प पत्र भरवाया जा रहा है। इसमें छात्र अभिभावकों को शपथ पत्र वितरित कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। दिल्ली के 5000 से अधिक स्कूलों में लगभग 25-28 लाख छात्र संकल्प पत्र भर रहे हैं। सीईओ पी कृष्णमूर्ति का कहना है कि दिल्ली की लोकतांत्रिक यात्रा में बदलाव के लिए विद्यार्थी दूत का काम करेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा निमंत्रण पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों से सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र भी वायरल किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि न ड्यूटी, न दफ्तर, न ही कोई बहाना होगा, मतदान करने आपको जरूर आना होगा।

राष्ट्रीय औसत से कम रहा है दिल्ली का मतदान फीसदी
राजधानी में मतदान फीसदी नौ लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय मतदान औसत से कम रहा है। 1989 के लोकसभा चुनाव से मतदान औसत में शुरू हुई गिरावट 2019 के लोकसभा तक बनी रही। ऐसे में इस बार के चुनाव में दिल्ली में मतदान बढ़ाने पर सीईओ कार्यालय का जोर है। हाल ही में चुनाव आयोग ने कहा है कि जहां पर मतदान फीसदी कम रहा है वहां पर मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बेहतर बनाईँ जाएं। साथ ही, चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं से संपर्क साधें।

मतदान की स्थिति
       वर्ष---देश में मतदान---दिल्ली में मतदान

  • 2019------67.4------60.6
  • 2014------66.44----65.10
  • 2009------58.13----51.85
  • 2004------58.07----47.09
  • 1999------59.99----43.54
  • 1998------61.97----51.29
  • 1996------57.94----50.62
  • 1991------56.73----48.52
  • 1989------61.95----54.30
  • 1984------63.56----64.48
  • 1980------56.92-----64.89
  • 1977------60.49----71.31
  • 1971------55.27----65.19
  • 1967------61.04----69.49
  • 1962------55.42----68.75
  • 1957------45.44----57.29
  • 1952------44.87----57.92

विज्ञापन

दिल्ली में मतदाता

  • पुरुष-----8212794
  • महिला---6987914
  • अन्य----1228
  • कुल----15201936
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें