फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : द्वारका पुलिस नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है

Wed, 12 Jan 2022 04:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

द्वारका में कई जगह फेस मास्क बैंक स्थापित किए गए। इससे जरूरतमंद लोगों तक मास्क पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
एन-95 मास्क - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस अपने चेतना अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। जिले की मेडिकोम शाखा व सेवा भारती संस्था द्वारा लोगों में कोरोना संबंधित जागरूकता के प्रसार के लिए अन्य कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया। इसके अलावा द्वारका जिले में कई जगहों पर फेस मास्क बैंक स्थापित किए गए है। इनके बैंकों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को फेस मास्क दान किए जाएंगे व इच्छुक लोग मास्क दान कर सकेंगे।

विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नुक्कड़ नाटकों को आयोजन करके आम जनता में जागरूकता पैदा की जा रही है। आम जनता को दृश्य-श्रव्य निर्देशों द्वारा कोविड संबन्धित नियमों का पालन करने व कोविड से बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जा रहा है। सेवा भारती संस्था द्वारा लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा (इम्यूनिटी बूस्टर) पिलाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि द्वारका जिले में कोरोना के बढ़़ते मामलों को नियंत्रण के लिए व कोविड से बचने के लिए सेवा भारती एनजीओ के सहयोग से द्वारका जिला पुलिस की मेडिकोम शाखा द्वारा एक संयुक्त रूप से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड को लेकर संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गए।  डीडीएमए के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनता के बीच नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आगे भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों  को आयुर्वेदिक काढ़ा (इम्यूनिटी बूस्टर) भी पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर फेस मास्क बैंक बनाए गए हैं-
रामफल चौक, सेक्टर-7,सेक्टर-6-10 मार्केट, फैसिलिटेशन कियोस्क के पास, सेक्टर-12 मार्केट, पुलिस बूथ के पास और  द्वारका मोड़ पिकेट, थाना बिंदापुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें