फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : रूट को लेकर हुआ भयंकर झगड़ा, डीटीसी बस मार्शल ने कंडक्टर की उंगली काटी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित बस मार्शल को उसके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली में इलेक्ट्रिक बस के रूट को लेकर हुए झगड़े में एक डीटीसी बस मार्शल ने कंडक्टर की उंगली काट ली। उसके बाद आरोपी मार्शल मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 28 सितंबर की शाम को हुई जब मुनिरका निवासी कंडक्टर जितेंद्र कुमार पुनिया (34) नोएडा के सेक्टर 62 और धौला कुआं के बीच चलने वाली एक बस में ड्यूटी पर थे। पुनिया 2019 से डीटीसी में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस चालक और मार्शल इलेक्ट्रिक बस को लाजपत नगर रिंग रोड फ्लाईओवर से ले जाना चाहते थे, जबकि कंडेक्टर जितेंद्र समानांतर सड़क से जाने पर अड़े थे। इसी बात पर बहस हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे नेहरू नगर के पास बस भारी ट्रैफिक में फंस गई, जिससे काफी देरी हुई। शाम करीब साढ़े छह बजे बस धौला कुआं टर्मिनल पहुंची तो झगड़ा और बढ़ गया। ड्राइवर चाय पीने चला गया, जबकि पुनिया खाना खाने के लिए बस में ही बैठे रहे। इसी दौरान मार्शल मानसिंह कथित तौर पर उनके पास आया और गालियां देते हुए बहस शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि जब पुनिया ने विरोध किया तो मार्शल ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उनके बाएं हाथ की मध्यमा उंगली को इतनी ज़ोर से काटा कि उसका सिरा अलग हो गया। कंडक्टर की चीख-पुकार सुनकर टर्मिनल पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। उन्हें आरोपी की गिरफ़्त से छुड़ाया। उसके बाद पुनिया ने शाम 7.46 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फ़ोन किया उसके बाद पीसीआर वैन उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी उंगली काट दी है। घटना वाले दिन पुनिया तेज़ दर्द के कारण पूरा बयान नहीं दे पाए थे। अगले दिन उनकी विस्तृत शिकायत दर्ज की गई। उसी आधार पर साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने अलग पीसीआर कॉल की थी

पुलिस को शाम 6.48 बजे मानसिंह की ओर से भी एक अलग पीसीआर कॉल मिली। इसमें आरोपी ने कहा कि कंडक्टर उससे झगड़ा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट में मानव काटने से गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित बस मार्शल को उसके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें