फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : डीटीसी की एसी बस खंभे से टकराई, हादसे में चालक और कंडक्टर समेत 18 घायल

Fri, 12 Apr 2024 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक और कंडक्टर समेत बस सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह डीटीटी की नीली एसी बस सड़क किनारे साइन बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक और कंडक्टर समेत बस सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। पुलिस बस को जब्त कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। बस की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:40 बजे पुलिस को डीटीसी बस के राजौरी गार्डन इलाके में सड़क किनारे खंभे से टकराने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। चालक की तरफ से बस के टकराने की वजह से ड्राइवर अनुज और कंडक्टर विरेेंदर सिंह के अलावा 16 सवारियों को भी चोट लगी थी। पुलिस ने घायलों को ईएसआईसी अस्पताल, बसई दारापुर और डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बस रूट नंबर 567 की थी। बस सराय काले खां से सवारियों को लेकर नांगलोई जा रही थी। उस समय बस में काफी लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ब्रेक में गड़बड़ी होने की वजह से हादसा हुआ। क्राइम टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सूचना पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम की रिपोर्ट और वाहन के यांत्रिक निरीक्षण के आधार पर दुर्घटना का कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


चालक केे असमंजस की वजह से हादसा
शुरुआती जांच में चालक के असमंजस की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। डीटीसी बसों को फ्लाईओवर पर चढ़ने से मना किया गया है। पहले ड्राइवर बस को फ्लाईओवर से ले जाने की सोच रहा था। अचानक उसने इरादा बदल दिया आखिरी वक्त पर बाईं ओर मोड़ने से  बस खंभे से टकरा गई। घायलों में 2 का हाथ टूटा है। सात का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। बाकी 9 को केवल प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें