फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चौहान बांगर में खुली डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गर्ल्स लाइब्रेरी

Mon, 17 Jan 2022 05:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यहां एक साथ करीब 60-70 लड़कियां बैठकर पढ़ सकती हैं, निशुल्क होगी पढ़ने की व्यवस्था।
विज्ञापन
हिंदी लाइब्रेरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौहान बांगर में रविवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक गर्ल्स लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चौहान बांगर वार्ड मुस्लिम बहुल वार्ड है जहां सालों से लड़कियों के लिए लाइब्रेरी की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गर्ल्स लाइब्रेरी का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने किया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्होंने वर्चुअल फेसबुक लाइव के माध्यम से रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि घरों में जगह की कमी या शोर-शराबे के कारण बेटियों के लिए पढ़ना मुश्किल हो जाता था, उनके लिए यह पुस्तकालय नव वर्ष का एक बहुत ही मूल्यवान उपहार है।

इस लाइब्रेरी में कई विषय की किताबें हैं और विषयों की किताबें अभी रखी जाएंगी। इस पुस्तकालय में करीब 60 से 70 लड़कियां आराम से एक साथ बैठकर पढ़ सकती हैं। पुस्तकालय में धार्मिक शिक्षा से लेकर आधुनिक शिक्षा तक की महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। यह सप्ताह के सातों दिन खुली रहेगी और किसी से कोई पैसा नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें