फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी महिला एनी कैटरीन के पेट से 15 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल कर उसे नई जिंदगी दी गई।
विज्ञापन


यह कारनामा राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट (आरजीसीआई) के चिकित्सकों ने किया। डॉक्टरों की एक टीम ने पांच घंटे में इस सर्जरी को पूरा किया। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

एनी कैटरीन (50) मूलरूप से अमेरिका की रहने वाली हैं। वर्तमान में ऋषिकेश में रहती हैं। वह पिछले पांच वर्षों से पेट के ट्यूमर से जूझ रही थीं। उन्हें 14 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूमर के वजन से नसो में जम गया था खून

आरजीसीआई के सर्जिकल अंकोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार रावल ने बताया कि महिला के पेट में ट्यूमर का आकार काफी बड़ा हो चुका था। इसके कारण शरीर के कई अंग एक-दूसरे से जुड़ गए थे।

ट्यूमर का वजन ज्यादा होने की वजह से नसो में खून जम गए थे। इसके चलते मरीज को एंटीकोगुलैंट दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती ट्यूमर से दबी बड़ी आंत को सुरक्षित रखना था। क्योंकि, ट्यूमर का आकार और वजन ज्यादा था।

डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटों में सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद मरीज को 15 दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें