फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के डॉक्टरों ने किया बड़ा 'कारनामा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार 420 ग्राम का ट्यूमर निकालकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन


वे इस रिकॉर्ड को दुनिया के प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

अस्पताल में 10 जून को ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ. विकास मल्होत्रा ने डॉ. वरुण राय और डॉ. निखिल अरोड़ा के साथ मिलकर 28 वर्षीय मरीज की सर्जरी की। मरीज का ट्यूमर खोपड़ी से गर्दन तक पहुंच गया था।

आमतौर पर काटना पड़ता है जबड़ा

मुरादाबाद का रहने वाला यह मरीज मजदूरी करता है। पूरी चिकित्सीय जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसके शरीर से 420 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया।

ईएनटी का ट्यूमर निकालने के लिए आमतौर पर चिकित्सक जबड़ा काटते हैं, लेकिन इस मरीज का बिना जबड़ा और हड्डी काटे गले के पास से ट्यूमर निकाला गया।

इसकी वजह से मरीज सर्जरी के 24 घंटे के बाद ही ठोस आहार लेने की स्थिति में आ गया। सर्जरी से पहले मरीज को सांस लेने में भी दिक्कत थी, अब खत्म हो गई।
विज्ञापन

सात गुना ज्यादा है इसका वजन

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज सह लोक नायक अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास मल्होत्रा ने बताया कि ईएनटी मरीज के शरीर से पहली बार इतना बड़ा ट्यूमर निकाला गया है।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के प्रिंस ऑफ वेल्स अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 87.3 ग्राम का ट्यूमर निकालने का रिकॉर्ड है, जो विश्व के प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में नवंबर-2013 में प्रकाशित हुआ था।

उन्होंने बताया कि लोक नायक में निकाला गया ट्यूमर आस्ट्रेलिया के डॉक्टरों द्वारा निकाले गए ट्यूमर से आकार में सात गुना और वजन में करीब पांच गुना बड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें