फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Doctor Strike : बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में डॉक्टर, आपातकालीन बैठक की; आज इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

Fri, 16 Aug 2024 01:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं अब प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), दिल्ली चिकित्सा संघों (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा...17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि न्याय और सुरक्षा के लिए एक आवश्यक स्टैंड है। आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम सार्थक बदलाव के लिए आवश्यक गति को खोने का जोखिम उठाते हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 16 अगस्त को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला वापस ले लिया है।

इस मार्च के लिए आईएम सहित सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। आईएमए मुख्यालय शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से सरकारी सहित सभी सेवाओं की हड़ताल में शामिल होगा। निजी और कॉर्पोरेट अस्पताल बंद हो जाएंगे। डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी शामिल होंगे। 

एम्स और सफरजंग में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ आज सफदरजंग अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके अलावा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से कैंडल मार्च निकाला। 

विज्ञापन

डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से आज रात आठ बजे आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएमए हॉल, दरिया गंज में बुलाई जा रही है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन को संयुक्त रणनीति एजेंडा तैयार करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के संबंध में डीएमए द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में निर्णय लेना। डॉ. आलोक भंडारी, डॉ. प्रकाश लालचंदानी, डॉ. गिरीश त्यागी, डॉ. सतीश लांबा बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें