फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 6.34 लाख रुपए की धोखाधड़ी: दिल्ली पुलिस से की शिकायत; FIR दर्ज करने की अपील

Thu, 15 Aug 2024 09:43 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन ने 6.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक फर्मों के साछ भारतीय एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें चावल निर्यात से संबंधित 6.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। धोखाधड़ी में बेनिन स्थित फर्मों एटीई राइजिंग सरल और सोसाइटी एग्रीटेक राइस सरल के साथ चार भारतीय एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वकील एससी मिश्रा ने शिकायतकर्ता सर्वेश भूटाडा ने एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है। आरोप लगाया कि धोखाधड़ी उन भारतीयों द्वारा की गई थी, जिन्होंने कोटोनौ, बेनिन को चावल के निर्यात के लिए खरीद ऑर्डर दिए थे। 

कंपनी ने विदेश मंत्रालय में एक आवेदन दायर किया है। जिसमें डिफॉल्टरों को कानूनी नोटिस जारी किए हैं, लेकिन भुगतान हासिल करने में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है। इससे पहले गणेश एग्रो प्रोडक्ट्स ने बेनिन स्थित फर्मों सहित कथित दोषियों को कानूनी नोटिस जारी किए थे। 
विज्ञापन


साल 2021-22 में गैर-बासमती चावल का निर्यात शुरू करने वाली कंपनी को कोविड-19 महामारी के कारण शुरुआती व्यवधानों का सामना करना पड़ा था। लेकिन साल 2022-23 और 2023-24 में सुधार देखा गया। उन्हें एसटीई राइजिंग स्टार SARL के मालिक से कोटोनौ, बेनिन से उबले चावल के लिए कई खरीद ऑर्डर मिले। कंपनी ने सरकार से धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल भारतीयों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें