फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र की नीति के साथ होगा दिल्ली का विकास: शाह

Mon, 26 Jan 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सोलह साल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली का विकास कार्य ठप पड़ा है। पंद्रह साल कांग्रेस शासन में पूरा इलाका विकास को तरसा और इसके बाद आम आदमी पार्टी के कारण कोई विकास नहीं हो सका।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र की विकास नीति के साथ दिल्ली का भी विकास होगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। शाह उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्रों के बूथ संयोजक सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे।

दक्षिणी दिल्ली बूथ संयोजक व पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को अंतिम एक सप्ताह बिना विश्राम पार्टी के लिए श्रम करना होगा और 10 फरवरी को जो आनंद हर कार्यकर्ता के घर में होगा वह स्मरणीय होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। दिल्ली में डॉ. किरण बेदी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार नामांकित होने के बाद दिल्ली में महिलाओं और बालिकाओं में एक नया सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ ही है साथ ही यहां की झुग्गी बस्तियों के निवासियों को भी एक स्वच्छ एवं स्वस्थ्य भविष्य की उम्मीद मिली है।

इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अनिल जैन, सांसद रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी, मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें