फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए फ्लैट धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं हैं आपको पसंद तो ऐसे कर सकते हैं वापस

Wed, 31 Jul 2019 05:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना-2019 के ड्रॉ में निकला फ्लैट अगर आपको पसंद नहीं आ रहे हैं तो उन्हें आप वापस लौटा सकते हैं। लौटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन बुधवार से शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है जब फ्लैट लौटाने और आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना- 2019 के तहत 18 हजार फ्लैट के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन आवेदकों की संख्या उम्मीद से कम होने के कारण डीडीए ने 10294 फ्लैट के लिए ड्रा निकालने का फैसला लिया। 

हालांकि 23 जुलाई को महज 8,438 फ्लैट का ही ड्रा निकला। बीते मार्च में आई इस योजना के लिए करीब 45 हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पहली बार डीडीए की इस ऑनलाइन योजना के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एस एन अग्रवाल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर अंशुल कुमार और एनआईसी के डिप्टी डीजी विष्णु चंद की मौजूदगी में ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी के अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए भी फ्लैट तय किए गए थे। लेकिन डीडीए के अनुसार ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत आवेदन काफी कम प्राप्त हुए। 

अगर आपको फ्लैट लौटाने है तो dda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कैंसल चेक, स्वीकारोक्ति पत्र, आइडी प्रूफ इस दौरान जमा करना होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें