फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: मनीष सिसोदिया ने किया 497वें मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन, भाजपा ने पूछा- कोरोना काल में कहां थे?

Sun, 04 Jul 2021 10:06 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मोहल्ला क्लिनिक पर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 200 तरह के टेस्ट और दवाइयां फ्री में उपलब्ध करवाई जाएंगी। दिल्ली सरकार दिल्ली के प्राइमरी हेल्थ-सिस्टम को बेहतर करने के लिए दिल्ली के हरेक वार्ड में एक आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राजधानी के 497वें मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस योजना की तारीफ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में हो रही है। यहां बेहद साफ-सुथरे माहौल में लोगों को न केवल मुफ्त दवाइयां दी जा रही हैं, बल्कि कई महंगे टेस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं। इनके लिए दिल्ली के लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ती थी।

विज्ञापन


इस मोहल्ला क्लिनिक पर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 200 तरह के टेस्ट और दवाइयां फ्री में उपलब्ध करवाई जाएंगी। दिल्ली सरकार दिल्ली के प्राइमरी हेल्थ-सिस्टम को बेहतर करने के लिए दिल्ली के हरेक वार्ड में एक आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की योजना बना रही है।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार कर दिया है। भाजपा शासित एमसीडी का एक भी ऐसा स्वास्थ्य केंद्र नहीं है जिसे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र कहा जा सके, जबकि दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का वर्ल्डक्लास मॉडल है और दिल्ली सरकार इसे और ज्यादा बेहतर कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- कोरोना काल में कहां थे मोहल्ला क्लीनिक
दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अमर उजाला से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को यह बताना चाहिए कि जब कोरोना का गंभीर संकट चल रहा था, तब उनके ये मोहल्ला क्लीनिक कहां थे। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार का 497वां उद्घाटन समारोह हो सकता है, लेकिन यह किसी स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन नहीं है क्योंकि इससे किसी भी दिल्लीवासी को कोई लाभ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें