फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डिफेंस कॉलोनी में पति ने किया सुसाइड, सदमे में पत्नी ने भी दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

Thu, 02 Mar 2023 08:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजयपाल (37) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। अजयपाल एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
पति-पत्नी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के हुडको प्लेस में एक पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर से हर ओर सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि पहले पति ने आत्महत्या की और बाद में उसके मौत के सदमें में पत्नी ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजयपाल (37) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। अजयपाल एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के मोनिका ने जब पति को बेहोश हालत में और उनके मुंह से झाग निकलते देखा तो वह घबरा गई। वह पति अजयपाल को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद वह अस्पताल से घर आई और उसने खुद भी जहर पी लिया। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो उसने दरवाजा तोड़कर मोनिका शव बाहर निकाला। अब तक पुलिस ने दोनों आत्महत्याओं के कारण का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें