कार में आग तो लगाई, लेकिन ऐनवक्त पर बाहर निकल आया प्रॉपर्टी डीलर
कंझावला इलाके में कर्ज से एक प्रॉपर्टी डीलर इस कदर परेशान हो गया कि उसने जान देकर इसे चुकाने का इरादा कर लिया। उसने जान देकर इस वाक्य को हादसा साबित कर बीमे की रकम परिवार वालों को दिलवाने की साजिश रची। उसने कार में आग तो लगाई लेकिन इसके बाद एंड वक्त पर बाहर आ गया। इसके बाद वह पैदल ही हरिद्वार के लिए निकल गया।
पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस के मुताबिक, 15 मई को कंझावला इलाके में एक जली हुई कार की सूचना मिली थी। चेसिस वह गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस कार के मालिक दीपक डबास के घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि दीपक का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रोहिणी जिले के पुलिस आयुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि 19 मई को दीपक के एटीएम कार्ड से किसी ने यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में रुपए निकाले।
कार में आग लगाकर खुदकुशी की रची थी साजिश
इसके बाद से पुलिस लगातार दीपक के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर रही थी इसी दौरान जानकारी मिली कि दीपक घर आ गया है। पुलिस ने दीपक को उसके घर से पकड़ लिया और पूछताछ की दीपक ने बताया कि उस पर एक करोड़ रुपए का कर्ज था उसे चुकाने पाने के चलते उसने कार में आग लगाकर खुदकुशी की साजिश रची थी। पूरा प्रकरण हादसा लगता और उसके परिजनों को बीमे की रकम मिल जाती। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।