फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Covid Rules: राजधानी में खुलेंगे फिर स्कूल-कॉलेज और जिम, नाइट कर्फ्यू का समय भी घटेगा

Fri, 04 Feb 2022 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला राजधानी में कोरोना के सुधरते हालात को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना महामारी की पांचवीं लहर के चलते बंद किए गए स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान और जिम खुल जाएंगे। वहीं रात्रि कर्फ्यू की समयसीमा भी एक घंटे कम की जाएगी। यह फैसला शुक्रवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में कोरोना अब नियंत्रण में है, इसे देखते हुए आज डीडीएमए की एक बैठक हुई जिसमें सात अहम निर्णय लिए गए हैं। जानिए क्या हैं वो फैसले...


 
  • सबसे पहला फैसला दिल्ली के स्कूलों के संबंध में है। सात फरवरी से नवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुलेंगे। धीरे-धीरे अब कोविड केस भी कम हो गए हैं और नवीं से बारहवीं तक के बच्चों के वैक्सीनेशन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अभी तो फिजिकल और ऑनलाइन क्लास दोनों चलेंगे लेकिन अब समय आ गया है कि हम धीरे-धीरे उस ओर बढ़ेंगे जब सिर्फ फिजिकल कक्षाएं चलेंगी, ऑनलाइन की जरूरत नहीं पडे़गी।
  • नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल 14 फरवरी से खोले जाएंगे। इसके पहले स्कूलों को सभी तरह की उचित तैयारी करने को कहा गया है। इन क्लासों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का वैक्सीन लगा होना जरूरी होगा।
  • दिल्ली में कॉलेज भी अब खुल सकेंगे और कॉलेज सिर्फ ऑफलाइन क्लास चलाएंगे, जो सात फरवरी से शुरू होंगे। ऑनलाइन क्लास नहीं चलेंगी। सभी शिक्षण संस्थान समेत कोचिंग आदि भी शुरू हो सकेंगे।
  • कार में अकेला ड्राइवर हो तो उसे मास्क लगाना जरूरी नहीं है।
  • नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन अब वह 10 के बजाय रात 11 बजे से शुरू होगा।
  • सभी रेस्टोरेंट भी 11 बजे तक खुल सकेंगे।
  • सभी दफ्तर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
  • जिम, स्पा और स्विमिंग पूल भी खुल सकेंगे। सात फरवरी से इन्हें खुलने की अनुमति होगी।
  • बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनियां भी लग सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें