फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मोदी-केजरीवाल ने नहीं सुनी दिल्लीवालों की पुकार, डोनाल्ड ट्रंप को लिख दी चिट्ठी

Wed, 14 Nov 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

जब दिल्ली के लोग अपने देश के नेताओं से शिकायत करते-करते परेशान हो गए तो अपनी शिकायत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेज दी। जी हां डोनाल्ड ट्रंप के पास भारतीय रेल की शिकायत पहुंची है।

विज्ञापन


दरअसल रोजाना रेल से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के संगठन 'दैनिक यात्री संघ' ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप से गुहार लगायी है कि वह पालम स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस का स्टॉप बनवा दें। उन्होंने कहा कि कई सालों से वो ये मांग कर रहे हैं लेकिन कोई उनकी नहीं सुन रहा, इसलिए वे ही कुछ करें।

यात्री संघ का कहना है कि उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक से गुहार लगा दी है लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसलिए वह ट्विटर के जरिए अपनी  मांग डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचा रहे हैं। मालूम हो कि चेतक एक्सप्रेस रोजाना दिल्ली के सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी, राजस्थान के लिए चलती है। सराय रोहिल्ला से चलकर चेतक एक्सप्रेस दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें क्या लिखा ट्वीट

इसके बाद वह सीधा गुरुग्राम में जाकर रुकती है जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए उनकी मांग है कि यह ट्रेन कम से कम 2 मिनट के लिए पालम स्टेशन पर भी रुके। संघ का कहना है कि इससे कई विधानसभाओं के लोगों और खाटू श्याम के भक्तों को दूर के स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा।


बता दें कि दिल्ली-रेवाड़ी रास्ते पर पालम स्टेशन पड़ता है, लेकिन चेतक एक्सप्रेस (12981-12982) का ठहराव यहां नहीं होने से परेशानी होती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र के लोग कई बार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय को खत भी लिख चुके हैं। पालम स्टेशन से लगता हुआ द्वारका जैसा घनी आबादी वाला इलाका भी है, जिनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ये मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसी सब से परेशान होकर दैनिक यात्री संघ ने अपनी गुहार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगाई है कि शायद कोई सुनवाई हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें