फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी के गर्भवती होने पर मिली जमानत, करने लगा ताबड़तोड़ सेंधमारी, सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज

Mon, 31 Jan 2022 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि चरण वर्ष 2003 से चोरी कर रहा है। उसपर चोरी और सेंधमारी के 21 मामले दर्ज हैं। जून 2021 में पालम और सागरपुर में सेंधमारी के मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के गर्भवती होने पर जेल से जमानत पर निकलने के बाद परिवार की देखभाल के लिए ताबड़तोड़ सेंधमारी करने वाले बदमाश को दिल्ली के डाबड़ी थाना पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश स्कूटी पर बंद घरों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। सीसीटीवी कैमरे में कैद स्कूटी की मदद से पुलिस बदमाश के साथी तक पहुंची। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से चोरी और सेंधमारी के 21 मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने गहने, 1.26 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और एक सेंट्रो कार सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहन गार्डन निवासी चरण सिंह(34) और रवि(23) के रूप में हुई है। 20 जनवरी को सोम बाजार महावीर नगर के एक घर में चोरी हुई थी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एक फुटेज में घटनास्थल के पास दो युवकों को लाल और काले रंग की स्कूटी पर घूमते हुए देखा गया।

पुलिस युवकों और स्कूटी की पहचान करने में जुट गई। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने 26 जनवरी को रवि को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लाखों का सामान और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन


पूछताछ में रवि ने बताया कि वह चरण सिंह के साथ वारदात को अंजाम देता था। रवि के खिलाफ चोरी के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चरण सिंह की तलाश में पंजाब और यूपी में दबिश दी। 29 जनवरी को पुलिस ने उसे नजफगढ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 घड़ियां, गहने, बेडशीट और लेडिज शुट बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि चरण वर्ष 2003 से चोरी कर रहा है। उसपर चोरी और सेंधमारी के 21 मामले दर्ज हैं। जून 2021 में पालम और सागरपुर में सेंधमारी के मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पत्नी के गर्भवती होने पर उसे जमानत मिल गई। आमदनी का कोई साधन नहीं होने पर वह दोस्त रवि के साथ मिलकर चोरी और सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें