फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा पार्षद ने पति को निगम की जमीन देने को सही ठहराया, आप ने खड़े किए सवाल

Mon, 31 Jan 2022 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दुर्गेश पाठक ने सोमवार को डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस जमीन की मार्केट कीमत 50-60 करोड़ रुपये है। इस तरह 50-60 करोड़ रुपये की जमीन पार्षद ने अपने पति को दे दी।
विज्ञापन
Durgesh pathak AAP - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पार्षद का पति की एनजीओ को नगर निगम की जमीन देने के मामले को सही ठहराने पर सवाल खड़ा किया है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि 50-60 करोड़ रुपये की जमीन पार्षद के पति की एनजीओ के नाम कर देना कोई छोटी बात नहीं है, वहीं भाजपा पार्षद मंजू खंडेलवाल को इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा है।

विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम अपनी की सभी जमीनें अपने ही नेताओं को दे रही है, इससे अनैतिक कुछ नहीं है। वहीं उन्होंने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता से पूछा कि प्रस्ताव को पास हुए 45 दिन हो गए, अबतक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अगले 24 घंटों में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर इस मामले में भाजपा के पूरे कुनबे का इस भ्रष्टाचार में शामिल होना साबित होगा।

दुर्गेश पाठक ने सोमवार को डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस जमीन की मार्केट कीमत 50-60 करोड़ रुपये है। इस तरह 50-60 करोड़ रुपये की जमीन पार्षद ने अपने पति को दे दी। वहीं मंजू खंडेलवाल का जवाब आया है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, उनके अनुसार बहुत सारे पार्षद अपने परिवार जनों को जमीन दे देते हैं। इससे साबित हो रहा है कि भाजपा पार्षदों ने नगर निगम की जमीन अपने परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें