पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की शिकायत करने पर मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गार्ड पर चाकू से हमला किया।
ख्याला इलाके में बुधवार रात एक फैक्टरी के गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक गार्ड की पहचान विनोद के रूप में हुई है। घटना के समय मृतक अपने घर जा रहा था। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की पहचान कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है। चारों हमलावर नाबालिग है। इसमें से एक उसी फैक्टरी में काम करता था जहां गार्ड काम करता था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की शिकायत करने पर मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गार्ड पर चाकू से हमला किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।