फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: मामूली कहासुनी के बाद कैब चालक ने फोड़ा युवक का सिर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 03 Aug 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि कैब चालक ने अचानक एक लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। इससे घायल युवक वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी कैब चालक फरार हो गया। मामला शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके का है। 
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में मामूली कहासुनी से नाराज कैब चालक ने लोहे की रॉड मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। युवक के माता-पिता उसे नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


युवक परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहता है। इसके माता-पिता दोनों वकील हैं। उसे पिछले कुछ समय से नशे की लत लग गई थी। इसकी वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार है। परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं। कुछ दिनों से युवक ने गाजियाबाद में अपना कुछ काम शुरू किया है। शनिवार दोपहर को वह कैब में सवार होकर घर पहुंचा। कैब से सामान उतारने को लेकर उसकी चालक से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कैब चालक ने अचानक एक लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। इससे घायल युवक वहीं गिर गया। यह देखकर बालकनी में खड़ी उसकी मां ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी कैब चालक फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को युवक की मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें