फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: क्राइम ब्रांच ने दुष्कर्म मामले में 50 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा, 2013 से चकमा दे रहा था आरोपी

Fri, 04 Oct 2024 09:29 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

महिला ने आरोपी लगाया था कि आरोपी ने पहले उसे दोस्ती में फंसाया और उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार उनके साथ बलात्कार किया और उनकी तस्वीरें भी लीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पश्चिमी क्षेत्र-दो की टीम ने बलात्कार के एक मामले में शामिल इनामी अपराधी पारस गुप्ता निवासी राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। 2013 में गाजियाबाद पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पारस गुप्ता (40 वर्ष), जो किसी आईटी कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं, उसे दोस्ती में फंसाया और उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार उनके साथ बलात्कार किया और उनकी तस्वीरें भी लीं। वह पीड़ित को बदहवास हालत में छोड़कर फ्लैट से भाग गया। स्थानीय पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई लेकिन आरोपी फरार हो गया और अपनी पहचान और ठिकाने बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

सतीश कुमार, पुलिस उपायुक्त, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने बताया कि अपराध की गंभीरता और प्रकृति को समझते हुए, एसीपी रविंदर कुमार राजपूत की निगरानी में इंस्पेक्टर अक्षय के नेतृत्व में हवलदार दिनेश कुमार, विनोद शर्मा आदि की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुप्त मुखबिरों को तैनात किया गया था। गोपनीय जानकारी और विनोद शर्मा की तकनीकी सहायता के आधार पर टीम ने दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली में एक जाल बिछाया और आरोपी पारस गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पारस गुप्ता ने 2006 में चंडीगढ़ से एमबीए किया है। उसने कई निजी कंपनियों में मैनेजर, टीम लीडर के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें