फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला अफजाई: कोरोना योद्धाओं से सीपी ने की सीधी बात, कहा दिल्ली पुलिस की विश्व में अच्छी छवि, बरकरार रखें

Sun, 24 May 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी से जंग जीतने व बढ़ते अपराध को लेकर सिपाहियों से शनिवार को सीधे बात की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस की छवि देश नहीं, विश्व में अच्छी बनी है और आगे भी बनाए रखें। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीपी सीधे सिपाहियों से बात कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त से सीधे बात कर सिपाही रेंक के जवान काफी खुश हैं। कुछ ने ये भी कहा कि उन्होंने अभी तक की नौकरी में कभी पुलिस आयुक्त से बात नहीं की।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के हर थाने से एक टीम बनाई गई। इस टीम में एक एसआई, एक हवलदार और दो सिपाही थे। सीपी ने हर टीम से शनिवार शाम पांच बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए करीब एक घंटे बात की। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने हर सिपाही की बात गौर से सुनी और उनकी परेशानियों को जाना। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोरोना से घबराए नहीं। थोड़ी सी भी तबीयत खराब होती है तो तुरंत अपने थाने के ड्यूटी अफसर को बताएं। ज्यादा तबीयत खराब होने पर अपने थानाध्यक्ष को बताएं। घबराहट में सीधे जाकर कोरोना टेस्ट न कराएं।

उन्होंने कहा कि अपराध को काबू करने के लिए बदमाशों को पकड़ना जरूरी है और उन्हें पकड़ो। स्ट्रीट क्राइम को काबू करना जरूरी है। कॉल आने पर अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो वह सीधे उनसे बात कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सिपाही आदि का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस आयुक्त ने सीधे बात करने की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें