फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में हैं 48 फीसदी संक्रमित, टेलीमेडिसिन के जरिए उपचार करा रही है सरकार

Sun, 24 May 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के ग्राफ के बीच होम आइसोलेशन में मौजूद मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल दिल्ली में करीब 48 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 6412 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 3086 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों को सरकार घर बैठे टेलीमेडिसिन के जरिए उपचार उपलब्ध करा रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस समय 15 कोविड अस्पताल हैं। इनमें झज्जर स्थित एम्स का कैंसर परिसर भी शामिल है। इन अस्पतालों में 1886 संक्रमित मरीज भर्ती किए जा चुके हैं, जिनमें से 184 आईसीयू में हैं। 27 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 

सबसे ज्यादा सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में 34 मरीज भर्ती हैं, जबकि एम्स के दोनों कैंपस को मिलाकर आईसीयू में 15 मरीज हैं। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 32, अपोलो में आठ, गंगाराम में चार, गंगाराम सिटी अस्पताल में 12, लोकनायक में 29, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी में 20, आरएमएल अस्पताल में सात, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दो, महादुर्गा चैरिटेबल और बत्रा अस्पताल में क्रमश: 9-9 मरीज आईसीयू में हैं। शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में तीन मरीज हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा लोकनायक में एक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एक, आरएमएल में दो, एम्स के दोनों कैंपस में आठ, अपोलो अस्पताल में दो, गंगाराम सिटी, बत्रा अस्पताल और गंगाराम कोलमेट में चार-चार, फोर्टिस अस्पताल में एक मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 101 और कोविड निगरानी केंद्र में 488 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली की स्थिति
मरीज : 12,910
मौत : 231
डिस्चार्ज : 6267
एक्टिव केस : 6412

-1886 मरीज दिल्ली के 15 कोविड अस्पताल में भर्ती। 
-101 मरीज दिल्ली के तीन कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।
-488 मरीज दिल्ली के 11 कोविड निगरानी केंद्रों पर मौजूद। 
-3086 मरीज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में होम आइसोलेशन में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें