फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल की जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित, कल बढ़ाई गई थी न्यायिक हिरासत

Thu, 20 Jun 2024 01:10 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की एक अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने केजरीवाल की मेडिकल जांच के दौरान उनकी पत्नी सुनीता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के मामले पर भी फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश नियाय बिंदु ने आवेदन पर आरोपियों और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा है। अदालत ने बुधवार को मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ा दी थी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायाधीश ने हिरासत बढ़ाई, क्योंकि पहले दी गई न्यायिक हिरासत समाप्त हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें