फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी

Mon, 23 Nov 2026 01:56 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने राठी के बार-बार सुनवाई में पेश न होने पर यह गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले दो अन्य वारंट भी जारी किए गए थे। यह कार्रवाई विकास पांडे की ओर से दायर की गई एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए की गई है।
विज्ञापन
ध्रुव राठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2018 के एक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अदालत के समक्ष पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने राठी के बार-बार सुनवाई में पेश न होने पर यह गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले दो अन्य वारंट भी जारी किए गए थे। यह कार्रवाई विकास पांडे की ओर से दायर की गई एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए की गई है। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

यह मामला साल 2018 में विकास पांडे की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ यह मामला तब दर्ज कराया था, जब राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके बारे में एक वीडियो अपलोड किया था।
विज्ञापन


कौन हैं ध्रुव राठी
ध्रुव राठी मशहूर यूट्यूबर हैं। एक यूट्यूब चैनल पर उनके 3.33 करोड़ से सब्सक्राइबर हैं। ध्रुव राठी सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। वह अक्सर अपनी इन्हीं वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। कुछ लोग उनपर एकतरफा वीडियो बनाने का भी आरोप लगाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें