फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोर्ट ने किया साफ: नॉमिनी होने से पूरी बीमा रकम पर अकेले हक नहीं, दूसरे कानूनी वारिसों का अधिकार बरकरार

Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा सचिन कुमार, नई दिल्ली

सार

साकेत कोर्ट ने एक मामले में यह अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया कि नॉमिनी होने के आधार पर दूसरे वारिसों को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमा पॉलिसी में नॉमिनी होने का मतलब यह नहीं है कि बीमा की पूरी रकम उसी की हो जाएगी। मृतक के दूसरे कानूनी वारिसों का हक भी बरकरार रहता है। साकेत कोर्ट ने एक मामले में यह अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया कि नॉमिनी होने के आधार पर दूसरे वारिसों को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


मामला दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर का है, जहां सिलिंडर फटने की घटना में एक युवक की मौत के बाद उसकी बीमा राशि को लेकर मां और पत्नी आमने-सामने आ गईं। मां पॉलिसी में नॉमिनी थीं और पूरी रकम पर अपना दावा कर रही थीं, जबकि बहू अपने नाबालिग बेटे का हिस्सा मांग रही थी। आखिरकार अदालत में तीनों के बीच रकम बांटने पर सहमति बनी।

दक्षिण जिला अदालत की अतिरिक्त सिविल जज शिल्पी सिंह ने अपने फैसले में कहा कि मृतक की मां, पत्नी और बेटा प्रथम श्रेणी के कानूनी वारिस हैं। ऐसे में मां का कानूनी हिस्सा सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हो सकता कि उनका नाम पॉलिसी में नॉमिनी के तौर पर दर्ज था।
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद बीमा की रकम पर छिड़ा विवाद
दरअसल, तरुण की 17 अगस्त 2024 को मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी मधु, नाबालिग बेटा तुषार और मां गीता हैं। तरुण ने अपने जीवनकाल में एलआईसी पॉलिसी ली थी और उसमें मां को नॉमिनी बनाया था। उनकी मौत के बाद पत्नी मधु ने बेटे की ओर से भी बीमा राशि में हिस्सा मांगा। उन्होंने उत्तराधिकार प्रमाणपत्र के लिए अदालत में याचिका दायर की। 

उनके अनुसार, बेटे को मिलने वाली रकम उसके भविष्य और जरूरतों पर खर्च की जाएगी। इस पर मां गीता ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि वह मृतक की मां होने के साथ पॉलिसी की नॉमिनी भी हैं। उन्होंने बहू की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि बीमा की रकम में उनका भी कानूनी अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें