फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 12651 मामले, 319 की हुई मौत, 19 प्रतिशत पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

Mon, 10 May 2021 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 319 है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 319 है।

विज्ञापन


कोरोना के घटते मामलों के बीच अब दिल्ली की संक्रमण दर भी 19.10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय था जब दिल्ली की संक्रमण दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। हालांकि कुछ दिनों से दिल्ली में टेस्ट काफी कम हो रहे हैं। एक समय जहां दिल्ली में एक लाख से भी ज्यादा टेस्ट होते थे वहीं बीते 24 घंटे में सिर्फ 66,234 टेस्ट हुए हैं। इनमें 57265 आरटीपीसीआर और 8969 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं।

इसी दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 13306 रही। इस तरह दिल्ली में अब तक कुल 13 लाख 36 हजार 218 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली की अब तक की कुल पॉजिटिविटी दर 7.47 प्रतिशत है। वहीं कुल 12 लाख 31 हजार 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कुल 19663 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते दिल्ली की मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 85258 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें