फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पार करते हुए दिल्ली पुलिस के हवलदार की मौत, व्यापार मेला में ड्यूटी देकर लौट रहा था घर

Tue, 26 Nov 2019 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के लोधी कालोनी के पास रेलवे लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से मृतक हवलदार बद्री प्रसाद मीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के लोधी कालोनी रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात रेल ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। वह प्रगति मैदान में व्यापार मेला में ड्यूटी कर घर वापस जा रहे था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर राजस्थान में रहने वाले उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। उसका बायां पैर कट गया है जबकि चेहरे और पेट पर भी चोट के निशान हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस इसे हादसा मान रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि लोधी कालोनी के पास एक व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान दिल्ली पुलिस के हवलदार बद्री प्रसाद मीणा के रूप में की। वह दक्षिण पश्चिम जिला के जिला अन्वेषण इकाई (डीआईयू) में तैनात था लेकिन इन दिनों उसकी ड्यूटी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लगी हुई थी।

बद्री प्रसाद मीणा मालवीय नगर थाना स्थित यूनिट में कार्यरत था और वहीं अकेला रहता था। उसका परिवार दोसा राजस्थान के गढ़ हिम्मत सिंह गांव में रहता है और उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे गांव में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें