फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल ने कैब को मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 19 Jun 2021 06:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना शुक्रवार देर रात को हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दक्षिण पूर्वी इलाके में बारापुला फ्लाईओवर के नीचे पुलिस के एक कांस्टेबल ने कार चलाते हुए एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसके चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतक एक कैब चालक था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात को हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कार चला रहे कांस्टेबल मोहित को हिरासत में ले लिया गया है। मीणा ने कहा, मोहित दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और वह नई दिल्ली जिले में तैनात था। उसके पिता हरिओम उप निरीक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें