फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग को लेकर अनशन करेगी दिल्ली कांग्रेस 

Tue, 02 Jul 2019 06:12 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद पर बने रहने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अनशन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के समीप प्रदेश के नेता अनशन शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के खिलाफ अनशन करेंगे। राहुल के इस्तीफे की पेशकश ने पार्टी वर्करों को विचलित कर दिया है। यह कांग्रेस नेताओं के लिए अकल्पनीय, असहनीय है।

कमेटी भंग करने के खिलाफ पार्टी में घमासान जारी 

उधर, प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक कमेटी को भंग करने के खिलाफ अभी भी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश नेतृत्व के करीबियों का तो यहां तक कहना है कि प्रदेश प्रभारी पीसी चाको को हम जानते तक नहीं है। चाको को वह अपना प्रदेश प्रभारी तक मानने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं ब्लॉक के बाद अब जिला पदाधिकारियों को भी भंग करने की चर्चा उठने लगी है।
विज्ञापन


उधर, विरोधी खेमे का कहना है कि विधानसभा नजदीक है। अगर हम संगठन को ही मजबूती नहीं देंगे तो चुनाव जीतना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में नई शुरुआत करना फायदे का सौदा नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक समिति को भंग कर दिया था।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने इस आदेश को मानने से इंकार करते हुए कहा कि केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सहमति के बगैर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व यह निर्णय नहीं ले सकती। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी आलाकमान को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें