इससे पहले लवली ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी। उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी ने आलाकमान को भेज दिया था। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को अपने निर्णय से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया। लेकिन अभी तक पार्टी आलाकमान ने इस मसले में कोई भी निर्णय नहीं लिया है।
फिर भी, संभावना इस बात की ज्यादा है कि आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव नहीं बनाए। बदले घटनाक्रम से अब उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार का नाम आगे आया है। इनको इस संसदीय सीट से टिकट मिल सकता है। इस क्षेत्र से पांच साल पहले संदीप दीक्षित की मां व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनाव लड़ी थीं।