फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi; कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के नाम किया अपना मकान, बोलीं- संसद सदस्यता जाने के बाद से नहीं आ रही नींद

Sun, 02 Apr 2023 02:28 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की  सदस्यता खत्म होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कई ऐसी टिप्पणी की है, जिनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। 
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा राजकुमारी गुप्ता ने अपने मकान की जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) राहुल गांधी के नाम कर दी है। राजकुमारी ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने और बंगला खाली करने के आदेश के बाद यह फैसला लिया है। शनिवार को मुलाकात नहीं होने पर अब वह सोमवार को राहुल से मुलाकात के लिए जाएंगी।

विज्ञापन

राजकुमारी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद से उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी। सदस्यता खत्म करने के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कई ऐसी टिप्पणी की है, जिनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। 

 

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। राजकुमारी ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने मुहिम चलाई थी मेरा घर राहुल गांधी का घर। वह शनिवार को राहुल से मुलाकात के लिए पहुंची, लेकिन पांच मिनट पहले ही घर से रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें