फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पद से दिया इस्तीफा, राहुल ने किया मंजूर

Fri, 04 Jan 2019 08:35 AM IST
अल्पना शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय माकन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, माकन का इस्तीफा गांधी ने कल स्वीकार किया।
विज्ञापन



माकन ने ट्वीट कर कहा, " दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से, कांग्रेस कवर करने वाले मीडिया से एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी से मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था ! इसके लिए ह्रदय से आभार। " 
विज्ञापन


माकन 2003-04 के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। मात्र 39 साल में विधानसभा के स्पीकर चुने गए माकन देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष रहे। दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में माकन ने सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन


अजय माकन साल 2004 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। इस चुनाव में माकन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन को हराया था। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में माकन ने इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में माकन भाजपा की मीनाक्षी लेखी से हार गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें