फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पैसे दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों ठगी में कंपनी मालिक गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 01:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस को कुल 21 शिकायतें मिली। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के बैंक खातों की जांच की। जांच में पता चला कि कंपनी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कंपनी में पैसे का निवेश करवाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में रुपये निवेश करने पर दो सौ दिन बाद दोगुना पैसा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले कंपनी मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी निवेश किए गए पैसे को ऑनलाइन कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया था। करोड़ों रुपये जमा करने के बाद आरोपी कंपनी को बंद कर फरार हो गया।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 29बी, चंडीगढ़ पंजाब निवासी महेश बाबू के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में शिकायतकर्ता रोहिणी निवासी भूपिंदर सिंह और अन्य ने शाखा में एक कंपनी ईपीसी वॉलेट/एसआर ब्लू चिप्स के खिलाफ ठगी की शिकायत की। जिसमें बताया कि कंपनी के मालिक महेश बाबू व अन्य लोगों से एक सेमिनार में मुलाकात हुई। जिसमें उसने कंपनी में पैसे निवेश करने पर दो सौ दिनों में दोगुना करने का प्रलोभन दिया।

साथ ही उन्हें हर दिन बोनस देने का भी आश्वासन दिया। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ताओं ने कंपनी में 2.05 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। लेकिन कंपनी ने अपने किए वादे के अनुसार निवेशकों को पैसे वापस नहीं किए और आरोपी अपनी कंपनी बंद कर फरार हो गया। पुलिस को कुल 21 शिकायतें मिली। 
विज्ञापन


बैंक खातों की जांच से पता चली गड़बड़ी
जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के बैंक खातों की जांच की। जांच में पता चला कि कंपनी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कंपनी में पैसे का निवेश करवाया। निवेशकों को बताया गया कि पैसे को ऑनलाइन योजनाओं में निवेश किया जाएगा और दो सौ दिनों में दोगुना हो जाएगा। निवेशकों को बताया गया कि कंपनी शेयर बाजार में कारोबार करती है जिससे उसे उच्च रिटर्न मिलेगा। आरोपी निवेशकों को आकर्षक योजना बताकर उनसे ठगी को अंजाम दिया।

ठगी में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस टीम पंजाब सहित अन्य जगहों पर दबिश दी। शनिवार को पुलिस को महेश बाबू के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला मुकेश बाबू चंडीगढ से स्नातक की पढ़ाई की है। वह चंडीगढ़ कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करता था। उसके खिलाफ पंजाब में भी ठगी का एक  मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें