फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने पूछा, कितने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी नहीं लगे?

Sun, 08 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी न होने पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑपरेशन को नोटिस भेजते हुए 19 जनवरी को जवाब देने को कहा है। आयोग ने नोटिस के माध्यम से यह भी जानकारी मांगी है कि कितने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी नहीं हैं और कितने ऐसे सीसीटीवी हैं, जोकि लगे तो हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, स्वयं संज्ञान लेते हुए  पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी न होने के मामले में डीसीपी को नोटिस भेजा गया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सीसीटीवी लगाने का निर्देश जारी कर रखा है। दिल्ली में पुलिस स्टेशन में कोर्ट के निर्देश पर सीसीटीवी तो लगाए गए हैं, लेकिन रिकार्डिंग नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें