फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी गिरा

Mon, 14 Dec 2020 10:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। इस कारण से ना केवल सुबह-शाम के तापमान में गिरावट हुई बल्कि दिन का तापमान भी लुढ़क गया। सोमवार को इस दिसंबर का सबसे कम 19.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं 10 और 11 डिग्री के आसपास चल रहा न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह चार दिसंबर के बाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 

विज्ञापन


बीते साल 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 21 डिग्री के बीच बना हुआ था। जबकि एक दिसंबर से चार दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के आसपास बना हुआ था। सोमवार को हाड कंपा देने वाली सर्द हवाएं चली। इस कारण से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।  न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान
: 19.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:    08.4 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें