फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 10 अगस्त को हड़ताल कर सकते हैं सीएनजी पंप संचालक, आईजीएल द्वारा संचालित सीएनजी पंप खुले रहेंगे

Fri, 05 Aug 2022 11:42 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आईजीएल पर बिजली बिल नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर ऐसा रहा तो आगे स्थिति और चिंताजनक हो जाएगी। इसलिए हमने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन 10 अगस्त को सीएनजी पंपों को बंद रख सकती है। आरोप है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से पंपों के बिजली बिल की प्रतिपूर्ति नहीं की जा रही है। यह स्थिति 2019 से ही है। हालांकि, इस दौरान आईजीएल द्वारा संचालित सीएनजी पंप खुले रहेंगे। इसके साथ ही पेट्रोल के कुछ अन्य एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि हड़ताल पर जाने की सहमति अभी सभी की नहीं बनी है।

विज्ञापन


दिल्ली में 10 अगस्त को करीब 250 सीएनजी पंप बंद रह सकते हैं, क्योंकि पंप संचालकों को 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सीएनजी भरने के लिए जिस प्रेशर का इस्तेमाल किया जाता है उसमें बिजली की खपत होती है, जिसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को देना होता है। दूसरी तरफ सीएनजी के दाम में नियमित वृद्धि होने से भी नुकसान हो रहा है।

ल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता निश्चल सिंघानिया ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 6 से रात 10 बजे तक सीएनजी स्टेशनों से गैस की बिक्री नहीं होगी। पंपों को बिजली के बिल की राशि नहीं दी जा रही है। गैस आपूर्ति कंपनी का रुख सही नहीं है, इसलिए हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें