Yoga Day 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य
- फोटो : पीटीआई
संसद परिसर में योगाभ्यास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व अन्य लोग
- फोटो : पीटीआई
'आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया'
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया है। योग भारत की विरासत है और दुनिया ने इसके वैज्ञानिक महत्व को भी पहचाना है।
पीएम मोदी ने योग सत्र में लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम से पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का नेतृत्व किया। इस योग सत्र में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर पूरी दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग का मतलब है जोड़ना, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है।
ये भी पढ़ें: International Yoga Day Live: हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; पीएम मोदी बोले- योग ने पूरे विश्व को जोड़ा