फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क सी-40 सम्मेलन: केजरीवाल को नहीं मिली जाने की इजाजत, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए करेंगे संबोधित

Thu, 10 Oct 2019 05:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को डेनमार्क में होने वाले सी-40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में अपनी बात वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रखेंगे। दिल्ली सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब विदेश मंत्रालय की तरफ से उन्हें डेनमार्क जाने की इजाजत नहीं दी गई। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिखर सम्मेलन के आयोजक के आग्रह पर अपनी बात वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रखने के लिए राजी हो गए हैं। इस शिखर सम्मेलन का टाइटल 'गहरी सांस लें' रखा गया है। 

वहीं मुख्यमंत्री संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के जरिए विश्व के छह महापौर को भी शुक्रवार रात बारह बजे संबोधित करेंगे। बता दें कि जलवायु परिवर्तन पर डेनमार्क के कोपेनहेगन में 9 से 12 अक्तूबर के दौरान सी-40 पर्यावरण सम्मेलन हो रहा है जिसमें अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डेनमार्क जाने की अनुमति नहीं देने के अपने फैसले का केंद्र सरकार ने बचाव किया है। सरकार का कहना है कि कोपेनहेगन में आयोजित समारोह मेयर के स्तर का था, इसलिए केजरीवाल को उसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें